मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक विफलता का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक विफलता का लगाया आरोप

नवादा। अनियमित बिजली आपूर्ति और घंटों बाधित बिजली सेवा से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। जिले में पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत दोस्तलीबीघा पंचायत के लोगों ने सोमवार को पकरीबरावां बाजार में मुख्य सड़क को जाम कर दिया।जाम के साथ ही विरोध प्रदर्शन एक घंटा तक जारी रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई । आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। जाम में फंसे बच्चे चीख पुकार मचा रहे थे । ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में न तो बिजली नियमित रहती है और न ही वोल्टेज की स्थिति संतोषजनक है। रविवार की शाम से ही आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक में भारी परेशानियों झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जरूरत से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है और लोड अधिक होने के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।ग्रामीण आरोप लगा है कि जिलाधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई । बावजूद समस्या के निदान की दिशा में किसी तरह का सार्थक कदम नहीं उठा या जा सका । जो प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। हालांकि स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से अबतक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में नाराजगी व्याप्त है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का आरोप लगा है कि सरकारी खर्च पर जनरेटर की मजा ले रहे अधिकारियों को किसानों की तनिक भी चिंता नहीं है।अपने मौज मस्ती में व्यस्त हैं ।अपने जिम्मेवारियों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों पर नौकरी की घड़ियां गिन शुभ लाभ का भी आरोप लगाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें