कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
नई
दिल्ली, 26 जनवरी । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में
उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव उछल कर
82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच
गया है। हालांकि, तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों
में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के
मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और
डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये
प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह कोलकाता
में पेट्रोल का भाव 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
अंतरराष्ट्रीय
बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.25
डॉलर यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 82.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर
रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.41 डॉलर
यानी 0.53 फीसदी लुढ़क कर 76.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।




