कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
नई
दिल्ली,। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में
उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड
77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन
कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया
है।
इस हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड
0.02 डॉलर यानी 0.02 फीसदी की उछाल के साथ 81.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड
कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.01 डॉलर
यानी 0.01 फीसदी बढ़कर 76.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इंडियन
ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62
रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में
पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये
और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।




