कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
नई
दिल्ली,। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में
उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 82 डॉलर प्रति बैरल और
डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की
तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई
बदलाव नहीं किया है।
इस हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती
कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ
81.58 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस
इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.29 डॉलर यानी 0.37 फीसदी लुढ़क कर
77.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इंडियन ऑयल की
वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये
प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15
रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94
रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75
रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।




