कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
नई
दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में
कुछ गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78
डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस
विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया
है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में
पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये,
डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर
उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन ब्रेंड क्रूड 0.51
डॉलर यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 81.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर
रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.54 डॉलर यानी
0.69 फीसदी फिसलकर 77.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।




