मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों काे मिल सकती है मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण  बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों काे मिल सकती है मंजूरी

भाेपाल। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मंगलवार काे आयोजित की गई है। यह बैठक शाम चार बजे मंत्रालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जा सकती है।जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाले प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार भर्ती के पहले महीने से ही 100 फीसदी वेतन देने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। कोर्ट का स्पष्ट आदेश राज्य सरकार को दिए हैं कि शासकीय कर्मचारियों की प्रोबेशन अवधि समाप्त की जाए और नियुक्ति के पहले महीने से ही पूरा वेतन (100%) दिया जाए। इसी आदेश के अनुपालन में कैबिनेट में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है।उल्‍लेखनीय है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए वेतन की यह व्यवस्था लागू है कि पहले साल 70 फीसदी, दूसरे साल 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी और चौथे साल से 100 फीसदी सैलेरी मिलती है। इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने न्यायालय का रुख किया था। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों से जुड़े इस अहम मुद्दे के अलावा अन्य विभागीय और नीतिगत प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें