मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल सेवा से बर्खास्त, छिपाई थी पाकिस्तानी पत्नी से जुड़ी जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल सेवा से बर्खास्त, छिपाई थी पाकिस्तानी पत्नी से जुड़ी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) मुनीर अहमद को पाकिस्तानी पत्नी से जुड़ी जानकारी छिपाने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।सीआरपीएफ के 41 बटालियन के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और उसके वीजा की वैधता से परे उसे जानबूझकर शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके कार्यों को सेवा आचरण का उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया है।जम्मू में तैनात सीआरपीएफ के जवान मुनीर अहमद ने पाकिस्तान की मीनल खान से पिछले साल मई में ऑनलाइन माध्यम से निकाह किया था। वे शार्ट टर्म वीजा पर भारत आयीं । उनका वीजा 22 मार्च को ही समाप्त हो गया था। मीनल ने आगे लांग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया था।इसी बीच पहलगाम की आतंकी घटना के बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया। मीनल को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना था। हालांकि जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम राहत दे दी और वे वापस जम्मू चली गईं।मामले के उजागर होने पर सीआरपीएफ ने अंतरिम जांच की और उसके आधार पर आज कार्रवाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें