मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

गैस खत्म होने की अफवाह पर गैस लेने के लिए उमड़ी भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैस खत्म होने की अफवाह पर गैस लेने के लिए उमड़ी भीड़

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली क्षेत्र में गैस खत्म होने की अफवाह पर एजेंसी की ओर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते हीं देखते गैस सिलिंडर की लंबी लाइन लग गई। सभी लोग जल्दी गैस लेने में जुटे थे जिससे अफरातफरी कि स्थिति बनी रही।हालांकि गैस एजेंसी के प्रोपराइटर बिनोद गुप्ता ने बताया कि भरपूर मात्रा में गैस उपलब्ध है। किसी को घबड़ाने और परेशान होने की आवश्यकता नही है, लोग धैर्य रखें, पहले की तरह उनके घर-घर गैस पहुंचाया जायेगा। गैस लेने आये रामगढ़वा और सुगौली ब्लॉक क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि लोगों में चर्चा है कि गैस खत्म होने वाला है।गैस की गाड़ी भी क्षेत्र में नही जा रही है इसलिए गोदाम पर गैस लेने के लिए आना पड़ा। वहीं गोदाम पर काम कर रहे सुभाष कुमार और छोटू कुमार ने बताया कि गोदाम में गैस सिलिंडर भरा हुआ है। लोग अफवाह सुन कर गोदाम पर हीं गैस लेने आ जा रहे हैं, जिसके कारण भीड़ लग जा रही है। हमलोग गैस की गाड़ी लेकर गांव तक नही जा पा रहे है।गैस आपूर्ति कर रहे एजेंसी के प्रोपराइटर सहित सभी कर्मियों ने बताया कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, गैस की फिलहाल कोई कमी नही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें