मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने कतरनी धान का किया क्रॉप कटिंग, पैदावार बेहतर मिलने की उम्मीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएम ने कतरनी धान का किया क्रॉप कटिंग, पैदावार बेहतर मिलने की उम्मीद

भागलपुर। जिले में जगदीशपुर प्रखंड के योगीवीर गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कतरनी धान की फसल का क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का आकलन किया।निर्धारित मानक के अनुसार 10 मीटर लंबाई और 5 मीटर चौड़ाई, यानी कुल 50 वर्गमीटर क्षेत्र में क्रॉप कटिंग की गई। इसमें 10 किलो 820 ग्राम धान का उत्पादन दर्ज किया गया। यह क्रॉप कटिंग वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मुकेश पंजियारा के खेत में की गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कतरनी धान की पैदावार बेहतर रहने की संभावना है। मौसम अनुकूल रहने और किसानों द्वारा बेहतर कृषि प्रबंधन किए जाने का सकारात्मक असर उत्पादन पर दिखाई दे रहा है।मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रीति कपूर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद गोपाल, कृषि समन्वयक सुशील कुमार, शंकर कुमार तिवारी, मनोरंजन कुमार, संजीव कुमार, किसान सलाहकार रंजन कुमार, प्रकाश, कुणाल किशोर, वीरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें