मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

बेडच नदी से आबादी में पहुंचे मगरमच्छ से दहशत, 20 मिनिट में किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएसपी के साहस ने दिखाया रंग,तीन दिन बाद गांव से किया गया मगरमच्छ का रेस्क्यू

चित्तौड़गढ़। शहर के द्वारिका नगर में नदी से निकल कर पहुंचे मगरमच्छ से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। तत्काल क्षेत्र की जानकारी वन विभाग के साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनिट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसे अब बस्सी बांध में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने से सभी ने राहत की सांस ली है।चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में आने वाले द्वारिका नगर में गुरुवार रात को मगरमच्छ दिखाई दिया था। द्वारिका नगर से करीब 300 मीटर दूर ही बेडच नदी बह रही है। बरसात में यह मगरमच्छ घोसुंडा बांध की तरह से बह कर आया हो। खेतों में होते हुए आबादी के बीच में पहुंच गया। क्षेत्र के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो दहशत में आ गए। एक युवती ने इसकी सूचना वार्ड 14 के पार्षद शांतिलाल जाट को दी। इस पर पार्षद ने पहले नगर परिषद आयुक्त को सूचना दी। इनसे नम्बर लेकर उप वन संरक्षक को अवगत करवाया। इस पर थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम पहुंची तब भी मगरमच्छ झाड़ियों में ही मुंह खोल के बैठा हुआ था। यह मगरमच्छ वयस्क होकर करीब सात से आठ फीट लम्बा था। वन विभाग की टीम ने 20 मिनिट की मशक्कत के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसे वाहन में डालकर वन विभाग कार्यालय लेकर आए, जिसे शुक्रवार को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें