मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

क्रोएशिया के बुजुर्ग देखभाल केंद्र में हमलावर ने छह लोगों की हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जाग्रेब, मध्य क्रोएशिया में बुजुर्गों के एक देखभाल केंद्र में

सोमवार को एक सशस्त्र हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई

और छह अन्य घायल हुए हैं। क्रोएशिया की पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्रोएशिया

के पुलिस प्रमुख निकोला मिलिना ने बताया कि पांच लोगों की तुरंत मौत हो

गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध

व्यक्ति घटनास्थल से भाग गया, लेकिन पुलिस ने जल्द ही उसे दारुवर शहर में

एक कैफे से पकड़ लिया। मिलिना ने बताया कि मृतकों में, देखभाल केंद्र में

रहने वाले पांच लोग और एक कर्मचारी शामिल है। पुलिस ने बताया कि उसे सोमवार

सुबह हमले की सूचना मिली। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी बयान में

कहा गया कि संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है।

एन1 क्षेत्रीय

टेलीविजन ने बताया कि हमलावर एक पूर्व पुलिसकर्मी है, जिसने क्रोएशिया के

1991-95 के युद्ध में भाग लिया था। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि

मारे गए लोगों में से एक उसकी मां थी और वह पिछले 10 वर्षों से देखभाल

केंद्र में रह रही थीं। क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच ने कहा कि

वह इस घटना से स्तब्ध हैं। अधिकारी हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें