मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली, मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए बताए जाते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार चित्रगुप्त नगर रोड नंबर 17 में रहते थे। बताया जा रहा है कि देर रात को वे कहीं से अपनी कार से लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खुद को बचाने के लिए वे पास के एक दुकान में घुस गए। अपराधियों ने वहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दी और पैदल ही फरार हो गए। अपराधियों की संख्या दो बताई जाती है।

घायल अवस्था में राजकुमार राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटना पूर्वी के नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है एवं एफएसएल टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है।

घटनास्थल से छह खोखा बरामद किए गए हैं एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक राजकुमार के कार चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद के रहने वाले राजकुमार उर्फ आला यादव पंचायती राज प्रकोष्ठ राजद के वैशाली जिलाध्यक्ष थे। पूर्व में वे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे। लोगों ने बताया कि वे इस बार भी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें