अपराधियों ने पूर्व विधायक के भाई को गोलियों से भूना
पटना । वैशाली जिले के हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व विधायक राजकुमार शाह के भाई मुकेश शाह की हत्या कर दी गई है। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र में बाईपास पर स्थित जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश भगत दुकान पर हुई।रिपोर्ट् के अनुसार मुकेश गिट्टी बालू की दुकान पर बैठे खे बाइक सवार चार लोग आए और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जानकारी के अनुसार मुकेश शाह को 10 गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेदौलिया की ओर भाग निकले। इसके बाद मुकेश शाह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों घटनास्थल से एक दर्जन से अधिक खाली कारतूस मिले हैं।पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन से अधिक खाली कारतूस मिले हैं।





