मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी और उसके पुत्र को गोली मार किया घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी और उसके पुत्र को गोली मार किया घायल

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जलगंज स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार को अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी शहर के मुबारक गंज निवासी 40 वर्षीय अशोक सोनी और उसके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को गोली मार घायल कर दिया।पुत्र राजवीर को पैर में गोली लगी है।पुलिस के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी को तीन गोली लगी है। गोली लगने से घायल व्यवसायी को सदर अस्पताल सासाराम से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।घटना सुबह तीन से चार बजे की है। व्यवसायी अपने दुकान पर दीपावली की पूजा करा रहे थे। उसी वक्त दो बुलेट बाइक पर सवार छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकले।अपराधियों ने लूटपाट या किसी पुरानी रंजिश को ले घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।उन्होंने बताया कि दुकान और उसके आसपास ‌ लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज देखकर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें