मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

शेखपुरा में एक्सिस बैंक से अपराधियों ने लूटे 50 लाख रुपए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना

, । शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक में

घुसकर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 लाख रुपए लूट लिये।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी के

नेतृत्व में अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा

है।

बरबीधा के श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में

हुई इस लूट की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि

बैंक खुलते ही अपराधी आ धमके और कर्मियों को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना

लेते है और जमकर लूटपाट करते है। इस दौरान बैंक में आये ग्राहकों के साथ

भी लूटपाट करते है।

वीडियो में एक युवक पहले से ही बैंक में बैठा

था। तभी एक अन्य बदमाश बैंक में घुसता है और बैंक में बैठे युवक भी हथियार

निकाल कर बैंक कर्मियों को बंधक बना लेता है। एक सीसीटीवी फुटेज में दो

युवक दिख रहे हैं जो हथियार के बल पर सभी कर्मियों को उनके डेक्स से हटा

रहे हैं। अपराधियों ने कितने रुपये लूटे है इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने

नहीं आया है हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की लूट की बात कही जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें