मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोनवा गांव में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा । नवादा में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया।

नवादा

में ताबड़तोड़ फायरिंग जिले के नवादा नगर थाने के गोनावां गांव की है,

जहां अपराधियों ने गोनावा गांव के निवासी समकरन कुमार के घर पर ताबड़तोड़

फायरिंग कर इलाके में दहशत का महौल कायम कर दिया है। ताबड़तोड़ फायरिंग के

बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोलीबारी से थर्राया पूरा इलाका

वहीं,

पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची

पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। हालांकि, फायरिंग में किसी के

हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित समकरण कुमार ने पड़ोस के मनोज सिंह

पर घर पर चढ़कर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित

समकरण ने थाने में दिए गए आवेदन में लिखा है कि मनोज सिंह एक कुख्यात

अपराधी है। ट्रेन लूटकांड, डकैती कांड, सिविल कोर्ट नवादा बम कांड जैसे

जघन्य कांड का आरोपित है। वहीं, इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा के साथ-साथ न्याय की

गुहार लगा रहे हैं। परिजनों का यह भी करना है कि रंगदारी मांगने के लिए

उसने गोलीबारी की है। गिरी स्वामी का आरोप है की हत्या के नियत से गोलियां

चलाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें