मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

गोपालगंज में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोपालगंज में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, हथियार बरामद

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल अपराधी आभूषण दुकान में लूट कांड का आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास की बताई जा रही है।

घायल अपराधी सारण के जनता बाजार निवासी कृष्णा सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विकास सिंह बताया जा रहा है, जिस पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि जलालपुर गांव में ईंट भट्ठा के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस गुप्त सूचना के बाद गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने पुलिस टीम का गठन किया और छापेमारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने निश्चित स्थान पर पहुंचकर इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी पर अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी और मौके पर ही वह गिरकर बेहोश हो गया। वहीं, विकास सिंह कुशवाहा के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बताया गया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और दो खोखों के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गोपालगंज में इससे पहले भी पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी को गोली लगी थी। पिछले दिनों सारण के कुख्यात अजय नट के अलावा कई अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थे। पूरे बिहार में अपराधियों के साथ मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें