मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल, हथियार भी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल, हथियार भी बरामद

पटना। बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, पटना में पुलिस और अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। यह घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला की बताई जा रही है।

बुधवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया। अपराधी के पैर में गोली लगी है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने गुरुवार को बताया कि 30 नवंबर को जानीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बुधवार की रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में पता चला कि जिस व्यक्ति ने रंगदारी की मांग एवं फायरिंग की थी, वह घटनास्थल पर दोबारा गया है।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान राकेश कुमार ने पुलिस को देखकर फायरिंग की और भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राकेश कुमार के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल और सिम बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें