मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में

गड़हिया ओपी पुलिस की टीम ने गुरूवार को साढ़े चार माह पूर्व पुलिस की

अभिरक्षा से हथकड़ी निकाल कर भागे एक शातिर बदमाश को उसके एक अन्य सहयोगी

के साथ गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि

गिरफ्तार बदमाश गड़हिया ओपी क्षेत्र के सेमरा ग्राम का अजीत कुमार व सचिन

कुमार है।

अजीत बीते नौ मार्च को गड़हिया थाना से मधुबन थाना लाने

के क्रम में मलंग चौक के पास लगे जाम के दौरान पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी

निकाल कर भाग गया था। शातिर अजीत के विरूद्ध मधुबन थाने में वाहनों की

चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट व चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने के 6 व पिपरा

थाने में दो मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी की बुलेट बाइक, एक पिस्टल व

दो जिंदा करतूस बरामद किया गया है। वहीं उसके सहयोगी बदमाश सचिन के पास से

दिल्ली से चोरी गया एप्पल का एक मोबाइल बरामद किया गया है।

छापेमारी

टीम में मधुबन थानाध्यक्ष संजीव मौआर, गड़हिया ओपी प्रभारी राजीव रंजन

कुमार, एसआई दिनेश कुमार सिंह, नसीम हैदर, राजेन्द्र पासवान सहित महिला व

पुरूष पुलिस बल के जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें