मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव,जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव,जांच शुरु

राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी में सोमवार सुबह खेत पर लगे खेजड़ा के पेड़ पर 19 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला, जो पांच से छह दिन पहले घर के निकला था। घटनास्थल परिवार के सदस्य का खेत बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार ग्राम कोलूखेड़ी में जसवंत सौंधिया के खेत पर लगे खेजड़ा के पेड़ पर 19 वर्षीय सुनील पुत्र पर्वतसिंह सौंधिया का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक पांच से छह दिन पहले काम करने के वास्ते अपनी स्कूटी से घर से निकला था। युवक खेत पर कब और कैसे पहुंचा, उसकी मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें