मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शाेएब के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज, जेल प्रहरी से क‍िया था दुर्व्यवहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शाेएब के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज, जेल प्रहरी से क‍िया था दुर्व्यवहार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जेल रायपुर में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ भी पुलिस ने गुरुवार देर रात गंज थाने में कई गैर जमानती धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध किया है। शोएब रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है। उसने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में जेल प्रहरी से गाली-गलौच की और राजनीतिक धौंस जमाते हुए अपने पिता अनवर से मिलने पहुंचा था।

जेल प्रहरी से दुर्व्यवहार करने के बाद जेल अधीक्षक ने शोएब ढेबर के जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। शोएब पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज करने के लिए बीएनएस की धारा 221, 296, 329 के तहत गंज पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।

शोएब पर आरोप है कि उसने नियमों को तोड़ते हुए अपने पिता से मिलने के लिए जेल में प्रवेश किया और इस दौरान जेल प्रहरी के साथ गाली-गलौज की।

जेल प्रहरी आनंद किस्पोट्टा की शिकायत के अनुसार, अधिवक्ता मुलाकात के समय शोएब ढेबर ने मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी मोहन लाल वर्मा को धौंस दिखाते हुए और गाली-गलौज करते हुए अवैधानिक रूप से कक्ष में प्रवेश किया। शोएब अपने पिता से जबरन मिलने की कोशिश कर रहा था, जबकि जेल नियमों के तहत अधिवक्ता मुलाकात के दौरान केवल वकीलों को ही कैदियों से मिलने की अनुमति होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें