मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः पुल के नीचे नाले में गिरी कार, मौके से भागे चालक और सवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जबलपुरः पुल के नीचे नाले में गिरी कार, मौके से भागे चालक और सवार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोहलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात थाने के पास स्थित पुल के नीचे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार सवार चालक और उसका साथी वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक पुल से निकलते समय नियंत्रण खो बैठी और सीधे नीचे नाले में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वहां से भाग चुके थे।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार सवार नशे की हालत में थे या किसी अन्य कारण से वाहन से नियंत्रण खोया। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें