मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः तेज रफ्तार कार की टक्कर से तिपहिया वाहन सवार महात्मा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः तेज रफ्तार कार की टक्कर से तिपहिया वाहन सवार महात्मा की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के पचोर-तलेन रोड़ स्थित ग्राम बोकड़ी जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तिपहिया वाहन सवार 33 वर्षीय महात्मा को पैरों में गंभीर चोटें लगी, जिसकी जिला अस्पताल में बुधवार अल्सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पचोर थाना पुलिस के अनुसार बीती रात तलेन रोड़ स्थित ग्राम बोकड़ी जोड़ के समीप तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 11 सीसी 3104 ने तिपहिया वाहन क्रमांक पीबी 02 एफबी 1357 को टक्कर मार दी। हादसे में तिपहिया वाहन सवार महात्मा रंजीतसिंह (33)पुत्र हरिसिंह निवासी पिंड दर्शन अविन्यु अमृतसर पंजाब को पैरों में गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजीतसिंह को पचोर अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।बताया गया है कि रंजीतसिंह एक पैर से पहले से ही विकलांग थे, जो 6 जनवरी को नांदेड महाराष्ट्र से अपने तिपहिया वाहन से घर पंजाब जान के लिए निकले थे, मंगलवार देर रात वह तलेन तरफ से जा रहे थे तभी उन्होंने रुकने के लिए स्थान पूछा, जिसके बाद कामखेड़ा मंदिर के लिए निकले तो ग्राम बोकड़ी जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है, जिनके पहुंचने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की और मौके से कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें