मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः पति ने पत्नी के मुंह पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः पति ने पत्नी के मुंह पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार, हालत गंभीर

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावरी में पति ने कमरे में बच्चों के साथ सो रही 40 वर्षीय महिला को गालियां देते हुए उसके मुँह के दोनों तरफ कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।बेसुध हालत में उसके बच्चे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया।पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम दिलावरी निवासी 40 वर्षीय शैतानबाई तंवर बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थी तभी दूसरे घर में रह रहा पति देवसिंह तंवर आया, जिसने गालियां देते हुए महिला के मुंह के दोनों तरफ कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया और मौके से भाग गया। बेसुध हालत में बच्चे उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया।बताया गया है कि महिला अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ दूसरे मकान में रहती है, बीती रात पति देवसिंह तंवर ने उसे फोन कर दूसरे मकान पर बुलाया, वह नही गई तो उसने गुस्से में आकर महिला के मुंह पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। पुलिस ने घायल महिला के बेटे मुकेश तंवर की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 296(ए), 109(1), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा का कहना है कि आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही वह हिरासत में होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें