मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः सड़क पर साइड से चलने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः सड़क पर साइड से चलने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह पर केस दर्ज

राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित मन्नत सिटी काॅलोनी में सड़क पर साइड से चलने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष जाति के बारे में गालियां देते हुए मारपीट की तो वहीं दूसरे पक्ष ने चाकू व पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार सुठालिया रोड़ ब्यावरा निवासी आशुतोष (19) पुत्र संजय साहू ने बताया कि बीती रात होटल से खाना लेकर घर जा रहा था तभी मन्नतसिटी काॅलोनी में बाइक से लोकश खटीक और राज खटीक आए, जो साइड़ से चलने की बात पर गाली-गलौंज करने लगे। इतने पर फोन कर अपने भाई रवि को बुलाया। लोकेश खटीक ने रवि और उसके भाई आशुतोष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें लगी साथ ही अखिलेश ने पत्थर उठाकर मार दिया। पुलिस ने मामले में लोकेश खटीक निवासी आरोन जिला गुना, राजू खटीक निवासी रविशंकर काॅलोनी सुठालिया रोड़ और अखिलेश चैहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं राजू (25)पुत्र पप्पू चैहान निवासी रविशंकर काॅलोनी ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर रवि साहू, अभिषेक साहू और खुशीराम साहू निवासी सुठालिया रोड़ जाति के बारे में गालियां देने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296,115 (2), 351(3) बीएनएस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें