मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या के मामले में फरार आरोपित 25 साल बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हत्या के मामले में फरार आरोपित 25 साल बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी देराज उर्फ राज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिल्ली, उप्र और उत्तराखंड में टैक्सी ड्राइवरों की हत्या कर गाड़ियां लूटने वाले गैंग से जुड़ा हुआ था। वह चार हत्या व लूट के मामलों में भगाेड़ा था और पुलिस से बचने के लिए नई पहचान के साथ रह रहा था।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मामला साल 2001 का है। न्यू अशोक नगर इलाके में दो व्यक्ति गंभीर हालत में मिले थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि देराज और उसके साथी टैक्सी किराए पर लेते थे, रास्ते में ड्राइवरों की हत्या कर कार नेपाल में बेच देते थे। उस समय दो आरोपित पकड़े गए थे लेकिन देराज और उसका साथी अजय लांबा फरार हो गए थे।क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए महीनों निगरानी की। आरोपित के भाई धीरेंद्र को पहले ही पैरोल जंप करने पर गिरफ्तार किया जा चुका था। इसी दौरान पता चला कि देराज ने नाम बदलकर राज सिंह रख लिया है और उप्र के सिकंदरपुर कलां क्षेत्र में अलग रह रहा है। पुलिस उपायुक्त ओ अनुसार सूचना काे पुख्ता कर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोचा। पूछताछ में देराज ने कबूल किया वह साल 1999 से 2001 के बीच हल्द्वानी, अल्मोड़ा और लोहाघाट में दर्ज अन्य हत्या और लूट की वारदातों में भी शामिल था। आरोपित को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि उसका साथी अजय लांबा अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें