मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी इनकम टैक्स रेड के जरिए 1 किलो सोने की चोरी करने वाला वांछित आरोपित गिरफ्तार, 130 ग्राम सोना बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्जी इनकम टैक्स रेड के जरिए 1 किलो सोने की चोरी करने वाला वांछित आरोपित गिरफ्तार, 130 ग्राम सोना बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (मध्य रेंज) ने फर्जी इनकम टैक्स रेड स्क्वॉड बनाकर एक किलो से अधिक सोने की चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया 130.162 ग्राम सोना और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान . अंबेडकर नगर निवसी शेख अकरम (49) के रूप में हुई है। आरोपित थाना प्रसाद नगर के मामले में गिरफ्तार किया गया है।ऐसे दिया गया वारदात को अंजामपुलिस उपायुक्त ने बताया कि 27 नवंबर को करोल बाग इलाके में स्थित एक ज्वैलरी मेकिंग वर्कशॉप के मालिक ने थाना प्रसाद नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्हाेंने बताया कि 5–6 अज्ञात व्यक्ति वर्कशॉप में घुसे। जिनमें से एक ने फर्जी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि चार अन्य लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए थे।आरोपिताें ने शिकायतकर्ता और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए, फर्जी तलाशी ली और करीब 1 किलो 1 ग्राम सोना चोरी कर लिया। जाते समय आरोपी वर्कशॉप में लगा सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। मामले में पहले ही मध्य जिला पुलिस द्वारा पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि शेख अक़रम फरार चल रहा था।पुलिस उपायुक्त के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपित शेख अकरम अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद लगातार दक्षिण दिल्ली में ठिकाने बदल रहा है। इस पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार कलखंडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। 14 दिसंबर को टीम ने मल्होत्रा बी एंड बी, सी.आर. पार्क में छापा मारकर आरोपित को दबाेचा। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल किया। तलाशी में उसके पास से 130.162 ग्राम चोरी का सोना और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, शेख अकरम करीब 16–17 साल पहले दिल्ली आया था और करोल बाग क्षेत्र में अलग-अलग ज्वैलरी मेकिंग की दुकानों पर काम करता रहा। फिलहाल वह एक ज्वैलरी शॉप में काम कर रहा था और अपने परिवार के साथ मदनगीर में रह रहा था। करीब 2–3 साल पहले उसका संपर्क मुख्य आरोपित और मास्टरमाइंड परमिंदर, जो एक सरकारी कर्मचारी है, से हुआ था। इसके बाद उसने करोल बाग की ज्वैलरी दुकानों से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं, जिसके आधार पर इस वारदात की साजिश रची गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी किए गए बाकी सोने की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें