मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग्स तस्करी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ड्रग्स तस्करी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की अंतरराज्यीय सेल ने नशा मुक्त भारत अभियान और "जीरो टॉलरेंस फॉर ड्रग्स" नीति के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 288 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 50 लाख आंकी जा रही है। इस सिलसिले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल एक ट्रक को जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सोनीपत हरियाणा निवासी मुकेश दहिया (39) और राजेश दहिया (29) के रूप में हुई है। मुकेश ट्रक का मालिक है।राष्ट्रीय स्तर पर फैला नेटवर्क ध्वस्तक्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि यह गिरोह ओडिशा से गांजा सप्लाई करता था। जिसकी पहुंच उप्र, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर तक थी।डीसीपी के अनुसारट्रक से 288 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसे ट्रक की बॉडी में बने छिपे हुए खांचे में रखा गया था।डीसीपी के अनुसार 22 जून को क्राइम ब्रांच में कार्यरत एसआई सुशील को गुप्त सूचना मिली थी कि शमशाद घाट, सराय काले खां इलाके में एक ट्रक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पहुंचेगा।इसी सूचना के आधार पर एसआई सुशील के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध ट्रक को रोका और जांच शुरू की।ट्रक की तलाशी लेने पर 139 प्लास्टिक बैग्स में भरा 288 किलो गांजा बरामद किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें