मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बीस साल से फरार मेडिकल एडमिशन धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में 20 साल से फरार आरोपित राजेश राजपूत (63) को सहारनपुर उप्र से गिरफ्तार किया है। यह आरोपित 2004 में एक डॉक्टर से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी के मामले में वांछित था।क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि शिकायतकर्ता डॉ. आर.सी. मोहर ने 2004 में पुलिस को बताया था कि कुछ लोगों ने खुद को एनजीओ संचालक बताकर अखबार में विज्ञापन छपवाया और एमबीबीएस में मैनेजमेंट कोटा के तहत सीट दिलवाने का झांसा देकर 4 लाख ऐंठ लिए। इस मामले में पीड़ित के बयान पर शालीमार बाग थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी।राजेश को शुरू में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया और अदालत में पेश नहीं हुआ। फरवरी 2006 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।डीसीपी के अनुसार क्राइम ब्रांच को कोर्ट से फरार चल रहे आरोपितों की तलाश का विशेष कार्य सौंपा गया है। इस बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 01 जुलाई को टीम ने सहारनपुर में निजी वाहन से छापा मारा।स्थानीय लोगों से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद टीम ने आरोपित को उसके घर से ढूंढ निकाला। पहले तो उसने अपनी पहचान छिपाई, लेकिन दिल्ली लाकर गहन पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें