मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या के मामले में 11 साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हत्या के मामले में 11 साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रनहौला थाना क्षेत्र में 11 साल पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए फरार आरोपित लखन सिंह उर्फ अंश कुमार उर्फ राजू (43) को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। अदालत ने 2014 से फरार चल रहे आरोपित को भगोड़ा घोषित किया था।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 21 नवंबर, 2014 को रनहौला थाना क्षेत्र में खेडी बाबा ब्रिज, हॉली कॉन्वेंट स्कूल के पास नाले के किनारे 40-45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला था। उसके चेहरे, सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोटें थीं। बाद में मृतक की पहचान राकेश उर्फ भगत के रूप में हुई और हत्या के आरोप में लखन सिंह का नाम सामने आया। लेकिन घटना के बाद से वह फरार था।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से पुराने और अनसुलझे संगीन मामलों पर काम कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि 2014 का यह हत्या मामला अभी तक अनसुलझा है और आरोपित 11 साल से फरार है। इंस्पेक्टर पुखराज की टीम को आरोपित के बारे में अहम जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने राजस्थान, हरियाणा और उप्र में कई जगह लगातार छापेमारी की। तकनीकी निगरानी और स्थानीय जांच के बाद आरोपित की मौजूदगी कासगंज में पक्की हुई। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपित को दबोचा।जांच में पता चला है कि 2014 में अदालत ने आरोपित को भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा।वह कभी राजस्थान, कभी हरियाणा तो कभी उप्र के अलग-अलग जिलों में जाकर मजदूरी करता था।गिरफ्तार आरोपित लखन सिंह मूल रूप से राजस्थान के करौली का निवासी है। उसने पांचवीं तक पढ़ाई की और बाद में दिल्ली के नजफगढ़ आकर पीओपी का काम करने लगा। हत्या में नाम आने के बाद वह लगातार भागता रहा और 11 साल तक पुलिस काे चकमा देता रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें