मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

दस साल से फरार आजीवन कारावास का दोषी गुजरात से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे और पिछले 10 साल से फरार आरोपित को गुजरात के गोधरा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान मुज़फ्फरनगर उप्र निवासी हसीन हुसैन उर्फ हसीन हैदर (47) के रूप में हुई है।क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार 27 मार्च 2006 को दिल्ली के वेलकम इलाके में आरोपित और उसके परिवार ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया। इस घटना में पप्पू और अनीशा की हत्या कर दी गई। जबकि हेना (शिकायतकर्ता की बहन) पर चाकुओं से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हमला दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश और शादी को लेकर विवाद के चलते किया गया था।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किशा। जांच के बाद 2013 में हसीन हुसैन समेत चार आरोपिताें को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 2015 में हाई कोर्ट की डबल बेंच ने सजा को बरकरार रखा। लेकिन 2016 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए चार हफ्ते की पैरोल पर रिहा किया। जिसके बाद वह फरार हो गया और 10 साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा। फरार रहने के दौरान आरोपित ने कपड़े बेचने का काम शुरू किया और जगह-जगह भटकता रहा। जांच में पता चला कि आराेपित पहले असम में करीब 3 साल रहा। उसके बाद मध्य प्रदेश में तीन साल छिपकर गुजारे और पिछले 4 साल से गुजरात के गोधरा में रहकर कपड़े बेचकर गुजारा करता रहा।डीसीपी के अनुसार क्राइम ब्रांच की एआरएससी यूनिट टीम को गुप्त सूचना मिली कि फरार हसीन हुसैन गुजरात के गोधरा में रह रहा है। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे दबाेचा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें