मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः सहायक जेल अधीक्षक पर बंदी ने किया हमला, सिर में लगी गंभीर चोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः सहायक जेल अधीक्षक पर बंदी ने किया हमला, सिर में लगी गंभीर चोट

राजगढ़। जिले की नरसिंहगढ़ उपजेल में बंदी ने सहायक जेल अधीक्षक पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें लगी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को बंदी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार उपजेल नरसिंहगढ़ में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक 33 वर्षीय रमाशंकर पटेल निवासी जेल परिसर ने बताया कि बीती शाम बंदियों की खैरियत रिपोर्ट लेने के लिए गया तो दयाशंकर उर्फ दया पंडित गंदी-गंदी गालियां देने लगा, विरोध करने पर उसने काॅलर पकड़कर दीवाल से सिर भिड़ा दिया, जिससे सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा, इसके बाद उसने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी। जेल में पदस्थ प्रहरी राजनाथ तिवारी, कौशलेन्द्र और नंदजी यादव ने बीचबचाव किया तो दया पंडित बोला कि तुम सबकी नौकरी खा जाउंगा और बोला कि तुम मुझसे उलझे तो जान से खत्म कर दूंगा।बताया गया है कि दया पंडित पहले से ही एक गंभीर मामले में जेल में बंद है। वह कुरावर क्षेत्र में गोली चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मामले में दयाशंकर पंडित के खिलाफ धारा 121(1), 132, 221, 296(ए), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें