मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने झालाना लेपर्ड रिजर्व में की जंगल सफारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने झालाना लेपर्ड रिजर्व में की जंगल सफारी

जयपुर। भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे। कड़ाके की सर्दी के बीच उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए। सफारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने ओपन जिप्सी में बैठकर दोस्तों के साथ हंसी-ठिठोली की और जंगल के शांत वातावरण का अनुभव किया।सफारी के दौरान सूर्यकुमार यादव को लेपर्ड के दीदार का भी मौका मिला, जिसे देखकर वे खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने झालाना की वादियों, पहाड़ियों और यहां की समृद्ध जैव विविधता को करीब से निहारा। जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल ने उन्हें खासा प्रभावित किया।इस अवसर पर रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत ने सूर्यकुमार यादव का स्वागत किया और उन्हें झालाना लेपर्ड रिजर्व की विशेषताओं, यहां पाए जाने वाले वन्यजीवों और संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। यादव ने राजस्थान वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए प्रकृति संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की।उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव जयपुर में आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में भाग लेने के लिए आए हैं। मंगलवार को वे मुंबई टीम की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शामिल हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें