मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, तहसीलदार कार्यालय का रीडर 4 हजार रुपये लेते पकड़ा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, तहसीलदार कार्यालय का रीडर 4 हजार रुपये लेते पकड़ा गया

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर चौकी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तहसीलदार कार्यालय सैंपऊ में कार्यरत वरिष्ठ सहायक (रीडर) को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपित रीडन ने भूमि विभाजन प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के एवज में परिवादी से 18 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी धौलपुर चौकी के पुलिस उप अधीक्षक प्रेमचंद मीणा ने बताया कि आरोपित वीरेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक (हाल रीडर तहसीलदार), कार्यालय तहसीलदार तहसील सैंपऊ (जिला धौलपुर) के खिलाफ 19 जून 2026 को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि परिवादी की माता ने ग्राम बरा पटवार क्षेत्र मालोनी खुर्द में 8 बिस्वा भूमि खरीदी थी। जिसका नामांतरण भी दर्ज हो चुका है। भूमि के विभाजन प्रस्ताव के संबंध में एसडीएम न्यायालय सैंपऊ ने 25 मार्च 2026 को डिक्री पारित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए तहसीलदार सैंपऊ को निर्देश दिए थे। परिवादी जब इस संबंध में तहसीलदार कार्यालय पहुंचा तो आरोपी वीरेन्द्र सिंह ने फाइल पर कार्रवाई करने के बदले 18 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया। जिसमें आरोपित द्वारा 18 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपित पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था और सत्यापन के दौरान 4 हजार रुपए भी प्राप्त कर चुका था।

इस पर एसीबी धौलपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपिज रीडर वीरेन्द्र सिंह को परिवादी से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि आरोपी की पैंट की जेब से बरामद की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें