मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीएल 2025 : सेंट लूसिया किंग्स पर जीत के साथ फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में 56 रन से जीत दर्ज की। अब 21 सितंबर को खिताबी मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना त्रिनबागो नाइट राइडर्स से होगा।

प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कॉलिन मुनरो महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। पूरन 32 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद हेल्स ने कीरोन पोलार्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

पोलार्ड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेल्स ने 44 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से खारी पियरे, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जॉनसन चार्ल्स और टिम सेफर्ट ने 9 ओवरों में 59 रन जुटाए।

जॉनसन 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सेफर्ट ने 40 गेंदों में एक छक्के और आठ चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने टीम के खाते में 28 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

विपक्षी खेमे से उस्मान तारिक ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने तीन विकेट निकाले। इनके अलावा कीरोन पोलार्ड ने एक विकेट हासिल किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें