झारखंड में सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी

झारखंड में सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी
रांची: झारखंड में सीपीआई ने चतरा , लोहरदगा, पलामू और दुमका सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने झारखंड में इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। पार्टी ने पलामू से अभय भुइयां, लोहरदगा से महेंद्र उरांव, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार किस्कू प्रत्याशी बनाए गए हैं।पार्टी के सचिव महेन्द्र पाठक और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि पार्टी कुछ और सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि पहले हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब हम स्वतंत्र रूप से झारखंड के चुनाव मैदान में हैं। हमने गठबंधन के तहत सिर्फ एक सीट हजारीबाग देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।





