मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

झाबुआ: जिले में फिर हुई गौहत्या की घटना, मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झाबुआ: जिले में फिर हुई गौहत्या की घटना, मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजेली नान्यासाथ में गौहत्या का बड़ा मामला सामने आने के बाद बाद जिले के थान्दला थाना क्षेत्र में गौहत्या की एक ओर वारदात घटित हुई है, जिसमें गौ हत्यारों ने एक गाय को मौत के घाट उतार दिया।ताज़ा प्रकरण में मिली जानकारी अनुसार आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रूंडीपाड़ा में एक रिहायशी मकान के अहाते में बीती रात गौहत्या का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक गाय का निर्मम तरीके से वध कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में बुधवार काे प्रकरण दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गौवध स्थल से कुल्हाड़ी, दरांता सहित लंबी रस्सी और मृत गाय के अवशेष बरामद किए गए हैं।गौ-हत्या के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला नीरज नामदेव ने बुधवार को कहा कि पुलिस को कल देर शाम ग्राम रूंडीपाड़ा में गौहत्या मामले की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपित पारसिंह पुत्र मूणिया निनामा निवासी ग्राम रूंडीपाड़ा,को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल से मृत गाय के अवशेष, गाय को बांधने के काम आने वाली रस्सी और कुल्हाड़ी, दरांता बरामद किए गए हैं। थांदला पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में ओर भी लोग संलिप्त पाए जाने पर उन सभी संबंधित आरोपितों की गिरफ्तारी की जा सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें