मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

बर्गर किंग आउटलेट में हुई हत्या का मामला, अनु धनखड़ को 7 दिनों की न्यायिक हिरासत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बर्गर किंग आउटलेट में हुई हत्या का मामला, अनु धनखड़ को 7 दिनों की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने राजौरी गार्डेन में 18 जून को बर्गर किंग आउटलेट में हुई हत्या के मामले की आरोपित अनु धनखड़ को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनु धनखड़ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की सहयोगी है।अनु धनखड़ को दिल्ली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर यूपी के लखीमपुर से गिरफ्तार किया था। अनु पर सोशल मीडिया के जरिए अमन जून नाम के युवक को मिलने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या करवाने का आरोप है। अनु धनखड़ हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है और पहले ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रही है। बर्गर किंग हत्या मामले के बाद पुलिस ने उसके रोहतक के घर और दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित पेईंग गेस्ट में छापेमारी की।पुलिस के मुताबिक अनु ने मुखर्जी नगर में आवास पाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। 24 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोपनीय सूचना के आधार पर अनु को लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अनु ने बताया कि वह कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और साहिल रिटोलिया के संपर्क में थी, जिन्होंने उसे एक बेहतर जिंदगी का सपना दिखा कर अमन को अपने जाल में फंसाने का काम सौंपा था।दिल्ली पुलिस के मुताबिक विजेंदर उर्फ गोगी कथित तौर पर हत्या करने के लिए दो शूटरों को अपने वाहन पर लेकर राजौरी गार्डेन में बर्गर किंग के आउटलेट पर आया था। पुलिस के मुताबिक 18 जून को बर्गर किंग के अंदर एक महिला के साथ बैठे हरियाणा निवासी अमन जून की दो बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। युवक को 38 गोलियां लगी थीं।दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक अमन जून की हत्या जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना और अशोक प्रधान के बीच गैंगवार का नतीजा थी। अनु और विजेंदर को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का करीबी माना जाता है। विजेंदर हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है।हत्या के बाद 20 जून को सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का वीडियो लीक हुआ था। इस वीडियो में आरोपित अमन को गोली मारते दिख रहे हैं। वीडियो में इस घटना के बाद अनु को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया। वीडियो लीक होने के मामले में एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मी सुभाष नगर थाने पर तैनात थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें