मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली कोचिंग हादसाः सीईओ और को-आर्डिनेटर को 7 दिसंबर तक की अंतरिम जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली कोचिंग हादसाः सीईओ और को-आर्डिनेटर को 7 दिसंबर तक की अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके के आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी घुसने से तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार कोचिंग संस्थान के सीईओ और को-आर्डिनेटर को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने दोनों को 7 दिसंबर तक की अंतरिम जमानत दी है।आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी में 27 जुलाई को बारिश का पानी घुसने से वहां फंसे तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी।दोनों आरोपितों की अंतरिम जमानत के बाद अब इस मामले के सभी आरोपितों को जमानत मिल गई है। इसके पहले 13 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने चार सह-मालिकों तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह को जमानत दी थी। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच ने इन आरोपितों को रेडक्रॉस को पांच करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर जमानत देने का आदेश दिया था। उसके पहले इस मामले में एक आरोपित और थार चालक मनुज कथूरिया को तीस हजारी कोर्ट का सेशंस कोर्ट जमानत दे चुका है।दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। दिल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को आईएएस स्टडी सर्कल के चारों सह मालिकों और थार चालक को गिरफ्तार किया था। 28 जुलाई को कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-आर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार गया था। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपितों के अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट, सिस्टम की देखरेख करने वाले निगमकर्मियों और दूसरे आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 106(1), 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें