मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को 45 दिनों का अतिरिक्त समय मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को 45 दिनों का अतिरिक्त समय दे दिया है। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने ये आदेश दिया।दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच के लिए 90 दिन और समय देने की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इस मामले में कुछ रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और डिजिटल डाटा कई वाल्यूम में है। इससे पहले 5 जनवरी को कोर्ट ने आरोपितों के पॉलीग्राफ, नार्को और ब्रेन मैपिंग करने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने इन सभी पर यूएपीए की धारा 16ए के तहत आरोप लगाए हैं।यह मामला पिछले साल 13 दिसंबर का है, जब संसद की विजिटर गैलरी से दो युवक सभा कक्ष में कूदे और एक युवक ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला, जिससे अचानक पीला धुआं निकलने लगा। घटना के बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया। संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को काबू में किया। संसद भवन के बाहर भी दो लोग पकड़े गए, जो नारेबाजी करके पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें