मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली आबकारी घोटालाः बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब

घोटाला से जुड़े सीबीआई के मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक

हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने के. कविता के

स्वास्थ्य की पड़ताल करने के लिए एम्स अस्पताल रेफर किया है।

कोर्ट

ने एम्स अस्पताल से कविता की मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। के. कविता की 16

जुलाई को तिहाड़ जेल में तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें वापस

जेल भेज दिया गया था।

आज के. कविता की सीबीआई के मामले में न्यायिक

हिरासत खत्म हो रही थी। कविता को सीबीआई ने इस मामले में 11 अप्रैल को

गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 7 जून को के कविता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

थी। कोर्ट ने ईडी की ओर से के. कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर 29 मई को

संज्ञान लिया था।

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया

गया, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री

मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता

शामिल हैं। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें