लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले की सुनवाई 15 जुलाई को
नई
दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब
घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग और सीबीआई के मामलों पर सुनवाई टाल दी है।
स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को करने का आदेश
दिया
आज सुनवाई के दौरान सीबीआई
की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि उसने 7 जून को जो अंतिम चार्जशीट
दाखिल की उसमें फोरेंसिक रिपोर्ट संलग्न नहीं है। डीपी सिंह ने फोरेंसिक
रिपोर्ट संलग्न करने के लिए समय देने की मांग की । उसके बाद कोर्ट ने 15
जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। सीबीआई ने 7 जून को इस मामले मे अंतिम
चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 78 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इन 78
आरोपितों में से रेलवे में नौकरी पाने वाले 38 उम्मीदवार भी हैं।
आज
सुनवाई के दौरान ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने
कहा कि यह मामला काफी संवेदनशील है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया कि ईडी
तय समय पर आरोप-पत्र दाखिल कर देगा। ईडी ने कहा कि इस मामले में अभी भी
जांच चल रही है। ईडी ने मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए छह हफ्ते का
समय दिए जाने की मांग की । हालांकि कोर्ट ने ईडी से पूछा कि आप कब तक इस
मामले की जांच पूरी कर लेंगे। मामले में जांच पूरी करने के लिए एक समय सीमा
होनी चाहिए। कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 6 अगस्त तक का
समय दे दिया।
उल्लेखनीय है कि 7 जून को
कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं
करने पर ईडी को फटकार लगाते हुए ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर को तलब किया था।
कोर्ट ने ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर को केस के सभी रिकॉर्ड के साथ 6 जुलाई
को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था।
मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव
और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में कोर्ट ने 27
जनवरी को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 9 जनवरी को ईडी
ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल
को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में ईडी के
पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने 4
अक्टूबर 2023 को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद
यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को सीबीआई की
ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 3 जुलाई 2023 को सीबीआई
ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 27 फरवरी 2023 को इन तीनों
आरोपितों समेत सभी आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 7
अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव,
राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
थी।





