मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मनीष सिसोदिया को अपने विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी

घोटाला मामले के आरोपित दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को

अपने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये

का विधायक फंड जारी करने की अनुमति दे दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने

ये आदेश दिया।

मनीष सिसोदिया के

विधायक फंड से खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर,

रेलवे कॉलोनी व मंडावली में कई विकास कार्यों पर तीन करोड़ रुपये खर्च

होंगे। खिचड़ीपुर में ओपन स्पेस का सौंदर्यीकरण, वेस्ट विनोद नगर में

स्वाति पार्क का सौंदर्यीकरण, मयूर विहार फेस 2 व फिरनी मोड़ खिचड़ीपुर पर

प्रवेश द्वार समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। सिसोदिया ने कोर्ट से पटपड़गंज

विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक फंड से तीन करोड़ रुपये

जारी करने की अनुमति मांगी थी।

उल्लेखनीय

है कि आज ही कोर्ट ने सीबीआई के मामले में 15 जुलाई तक सिसोदिया की न्यायिक

हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया है। आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म

हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में आम आदमी

पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट जमानत दे चुका है। दिल्ली के

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें