मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

मिट्टी लेने गए दम्पती मिट्टी में दबे, दोनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उदयपुर, घर में लेप करने के लिए सूखे नाले में मिट्टी लेने गए

दम्पती मिट्टी में दब गए। दोनों की ही मौत हो गई। मजदूरी कर लौटे दादा ने

जब पोते-पोती को रोते देखा और बेटा-बहू के बारे में पूछता तो बच्चों ने

सूखे नाले की ओर जाने की बात बताई। वहां पहुंचकर उन्होंने मिट्टी हटाई तो

बेटे-बहू के शव देख बेसुध हो गए। घटना सलूम्बर जिले के लसाड़िया थाना

क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई।

लसाड़िया थानाधिकारी

हर्षराज सिंह शक्तावत के अनुसार मंगलवार शाम को भरैव के बेड़ावाला फला के

सूखे नाले की मिट्टी में मदनलाल मीणा (26) और उसकी पत्नी हीरकी मीणा (21)

दब गए और उनकी वहीं मौत हो गई। दोनों के शव को मिट्टी से बाहर निकाल कर

लसाड़िया मोर्चरी में रखवाए गए। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों

को सुपुर्द कर दिए गए।

मामले को लेकर मदनलाल के पिता उदा

मीणा ने रिपोर्ट दी थी। उदा मीणा ने बताया कि लसाड़िया के भरैव के बेड़ावाला

फला में उनका कच्चा मकान है। बेटा और बहू मंगलवार दोपहर पास ही में 200

मीटर दूर सूखे नाले में घर में लेप करने के लिए मिट्टी लेने गए थे। इस

दौरान वह खुद बाहर मजदूरी के लिए गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर 4 साल का

पोता और पोती जोर-जोर से रोए जा रहे थे। उन्होंने कारण पूछा तो बच्चों ने

बताया कि दोनों मिट्टी लेने गए थे और अब तक नहीं लौटे हैं।

पिता

उदा मीणा इसके बाद मौके पर गए तो देखा उनके बेटे-बहू की चप्पल और

गेंती-फावड़ा वहां पड़े थे। उसने मिट्टी हटाई तो दोनों के शव मिट्टी में

दबे पड़े मिले। यह देखकर उदा मीणा का दिल बैठ गया। उन्होंने पुलिस को इसकी

सूचना दी। लसाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतक के शवों को

मिट्टी से बाहर निकलवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें