मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

भोड़की गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोड़की गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के भोड़की गांव में शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह करीब 6 बजे गांव के दिनेश कुमावत ने शौच के लिए जोहड़े में जाने पर शवों को देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने कीकर के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल पर सल्फास की गोलियां भी मिली हैं जिससे जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान भिवानी निवासी 32 साल के सुनील कुमार के रूप में की। युवती की पहचान खींवासर गांव निवासी इंदुबाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।मृतकों के परिजनों ने बताया कि सुनील भारतीय सेना में कार्यरत था और लगभग एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आया था। उसकी इंदुबाला से दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। परिजनों ने बताया कि सुनील को इंदुबाला से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसकी पत्नी ने देख लिया था जिसके बाद परिवार में विवाद हुआ। गुरुवार शाम करीब पांच बजे सुनील घर से निकला और उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें