मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

चलती ट्रेन से गिरे दंपती : पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती ट्रेन से गिरे दंपती : पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

पाली। पालनपुर से फालना आ रही ट्रेन में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाली निवासी 40 वर्षीय पेंटर आरिफ खान और उनकी पत्नी सलमा चलती ट्रेन से कोठार के पास मोरी बेड़ा नजदीक गिर गए। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सलमा गंभीर रूप से घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार आरिफ खान अपनी पत्नी सलमा को लेकर पालनपुर दरगाह गए थे। सलमा की तबीयत खराब थी, जिसके लिए दंपती ने दरगाह पर मन्नत मांगी थी। वापसी के दौरान ट्रेन में सलमा को शौच के लिए जाना पड़ा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गईं। पत्नी को गिरते देख आरिफ ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन खुद भी नीचे गिर पड़े। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। सलमा को गंभीर हालत में पहले पाली अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। मृतक आरिफ दो मासूम बच्चों के पिता थे। उनके नौ वर्षीय आफतान और छह वर्षीय मोहिन पुत्र थे। पिता की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आरिफ के शव का पोस्टमार्टम चामुंडेरी मोर्चरी में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बाली से परिजन चामुंडेरी अस्पताल पहुंच गए और रोते-बिलखते शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें