मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

शिवपुरी में खुलेगा देश का 7वां डाक प्रशिक्षण केंद्र, सिंधिया करेंगे भूमि पूजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिवपुरी में खुलेगा देश का 7वां डाक प्रशिक्षण केंद्र, सिंधिया करेंगे भूमि पूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे यहां देश के 7वें डाक प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन और अत्याधुनिक डाकघर का लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया पूर्वाह्न 11 बजे सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण पहल के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण करेंगे। इस डाकघर का डाकघर आधुनिकीकरण योजना के तहत स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कायाकल्प किया गया है। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सजोते हुए निर्मित इस डाकघर में जन सेवा कनेक्ट (बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र) की व्यवस्था की गई है, जहां नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल एवं वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसमें दिव्यांगजनों के लिए बाधामुक्त पहुँच, सुव्यवस्थित सर्विस जोन्स तथा आरामदायक प्रतीक्षा हॉल की सुविधा प्रदान की गई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी के ककरवाया क्षेत्र (लॉ कॉलेज के पास) में 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र में मध्य प्रदेश के साथ-साथ आसपास के अन्य राज्यों के डाक विभाग कर्मचारियों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रमों के पश्चात केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें