मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

देश के पवित्र नदी तटों पर चल रहा है सोमवती अमावस्या स्नान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। देशभर के प्रमुख नदी तटों पर आज सोमवती

अमावस्या स्नान चल रहा है। लाखों लोग अब तक पुण्य स्नान कर पूजा-अर्चना कर

चुके हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, उत्तराखंड के हरिद्वार और

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र के पावन नदी तटों

पर सोमवती अमावस्या स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

हिमाचल

प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य

प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी लोग जलतीर्थों में डुबकी लगाकर हर-हर

गंगे के घोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रयागराज, हरिद्वार और बनारस में

सोमवती अमावस्या पर अब तक लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगा

चुके हैं। चित्रकूट में भी हजारों लोग सुबह से मंदाकनी नदी के रामघाट पर

डुबकी लगाने के लिए कतारबद्ध हैं।

चित्रकूट के बारे में पौराणिक

मान्यता है कि अगर अमावस्या सोमवार को पड़ती है तो भगवान महादेव एवं भगवान

श्रीराम श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करते हैं। वैसे तो चित्रकूट में हर

माह अमावस्या को स्नान कर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की परंपरा है। अगर

सोमवार को अमावस्या पड़ जाए तो समूचा बुंदेलखंड मंदाकनी नदी में डुबकी

लगाने के लिए उमड़ पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें