मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में देश का पहला सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर

, 09 फरवरी । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ रोड पर

ग्राम ढाबा के पास पहाड़ी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज

सिस्टम आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। संयंत्र के साथ

स्थापित बैटरी के माध्यम से रात्रि में भी बिजली की सुविधा रहेगी। इससे

प्रतिदिन पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा और लगभग 4.5 लाख

मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन

मिलेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने

राजनांदगांव में इस संयंत्र की स्थापना का कार्य सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

(सेकी) एवं छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सौंपा था। संयंत्र को 01

फरवरी, 2024 को कार्यशील किया गया। यह देश का पहला ऑनग्रिड सोलर सिस्टम

है। यह 100 मेगावॉट का संयंत्र है। इस प्लांट की प्रमुख विशेषता यह है कि

इसमें 660 वॉट क्षमता के कुल 2 लाख 39 हजार बाईफेसियल सोलर पैनल स्थापित

किए गए हैं, जिससे पैनल के दोनों ओर से प्राप्त सौर ऊर्जा के माध्यम से

बिजली का निर्माण किया जा रहा है।

इसकी कुल परियोजना लागत 960 करोड़

रुपये है। यह लागत सात साल में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर पूरी हो

जाएगी। इस समय प्रतिदिन लगभग पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया

जा रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह परियोजना देश एवं प्रदेश के लिए

अभिनव प्रयोग है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने राजनांदगांव जिले के

बैरन पहाड़ी क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के प्रथम सोलर पार्क की स्थापना का

निर्णय लिया गया था। यह परियोजना वर्ष 2016 में शुरू हुई। इसके लिए कुल 17

गांव की 626.822 हेक्टेयर शासकीय भूमि की मांग की गई। इसके बाद

राजनांदगांव प्रशासन ने कुल नौ गांव की 377.423 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

किया।

सोलर पार्क स्थापना के प्रथम चरण में पांच गांव के

(16 खसरे) कुल 181.206 हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आवंटन प्राप्त

किया गया। इनमें प्रमुखतः ग्राम ढाबा, कोहका, रेंगाकठेरा, डुंडेरा, अमलीडीह

तहसील व डोंगरगांव सम्मिलित हैं। द्वितीय चरण में चार गांव के 196-217

हेक्टेयर शासकीय भूमि का सर्वे कर आवंटन प्राप्त किया गया। इनमें प्रमुखतः

ग्राम ओडारबंध, गिरगांव, टोलागांव, घुघुवा तहसील डोंगरगांव सम्मिलित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें