मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

देश के 19 राज्यों में चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर,

महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से नदी-नाले उफान

पर हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का

रौद्र रूप डरावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज से चार दिन तक 19

राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने

पूर्वानुमान जारी किया है कि आज केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात

के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट

जारी किया है। पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी

राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19

जुलाई को भारी बारिश होगी। विभाग ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा,

पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सनद रहे पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश हुई। गुजरात के

वलसाड और नवसारी में घरों में पानी घुस गया। केरल के सात जिलों और कर्नाटक

के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद

रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें